केरल: पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पर बहस से पहले विधायकों ने किया बीफ ब्रेकफास्ट!
- फोटो : Rohini Swami, HT
केरल विधानसभा में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पर बहस से पहले विधायकों ने बीफ ब्रेकफास्ट किया। जी हां, विधायकों ने विधानसभा में केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पर बहस से पहले नाश्ते में बीफ का सेवन किया। ये बीफ विधानसभा की कैंटीन में बनी। जिसमें विधायकों ने बीफ फ्राई को नाश्ते के तौर पर खाया।
खास बात ये है कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुद्दे पर ही केरल विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था। इस मामले को लेकर केरल में काफी बवाल पहले से चल रहा है और केरल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही बछड़े को काटकर इसका विरोध किया था। अब विधानसभा में इस अधिनियम पर चर्चा के लिए बुलाए गए विशेष सत्र से पहले खुद विधायकों ने जमकर बीफ का सेवन किया।
Special session of Kerala Legislative Assembly passed resolution agnst Centre’s unconstitutional usurpation of State rights,tweets Kerala CM pic.twitter.com/fOhQIwlB6i
— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
इस मामले में सीपीआई(एम) की विधायक प्रतिभा हरी ने कहा कि हमनें केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के तौर पर बीफ फ्राई का सेवन किया। हम केंद्र सरकार को बताना चाहते हैं कि वो ये तय नहीं कर सकती कि हम क्या खाएं और क्या नहीं?