बजट पर चर्चा करने के लिए आज से केरल विधानसा सत्र की शुरुआत हो रही हैं। स्पीकर एएन शमसीर ने रविवार को कहा कि विधानसभा सत्र 33 दिनों तक चलेगा।
केरल की 15वीं विधानसभा का यह आठवां सत्र है और यह 23 जनवरी से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा। स्पीकर शमसीर के मुताबिक, 25 जनवरी को लंबी चर्चा के बाद राज्यपाल 3 फरवरी को बजट पेश करेंगे। शमशेर ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 23 जनवरी को सुबह नौ बजे विधानसभा को संबोधित करेंगे। 25 जनवरी, एक और दो फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 3 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट की प्रस्तुति के बाद सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच एक चर्चा की जाएगी। बाद में विभिन्न विषय समितियां बजट की जांच करेंगी।