फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Elections: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा मिल सकता है टिकट!

Fri, 27 Feb 2026 07:37 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल चुनाव के लिए कांग्रेस अपने 20 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देने की तैयारी में है। वीडी सतीशन और सनी जोसेफ उम्मीदवारों की पहली सूची फाइनल करने दिल्ली जा रहे हैं। के. बाबू और राहुल ममकूटथिल को सूची से बाहर रखा जा सकता है। पार्टी सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे पर भी चर्चा जारी है।
विज्ञापन
वीडी सतीशन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी अपने 22 में से 20 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतारने वाली है। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची कोअंतिम रूप देने के लिए रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही पहली सूची जारी होगी। जारी होने वाली प्रारंभिक सूची में अधिकतर मौजूदा विधायक शामिल होने की उम्मीद है, जो राज्य इकाई के भीतर निरंतरता और संगठनात्मक स्थिरता का संकेत है। पहली सूची में 20 मौजूदा विधायक और उन निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल होंगे, जहां केवल एक ही उम्मीदवार है, जिसे राष्ट्रीय नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें: Kerala Bomb Attack: जेल में बंद केएसयू नेता के घर पर बम से हमला, कांग्रेस ने सीपीएम पर लगाया आरोप
विज्ञापन


इस सूची में दो मौजूदा विधायकों के शामिल होने की संभावना नहीं है। छह बार के विधायक के. बाबू ने पार्टी हाई कमांड को सूचित किया है कि वे दोबारा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। दूसरे निष्कासित विधायक राहुल ममकूटथिल हैं, जिनके खिलाफ दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उन्हें एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन


140 सदस्यीय केरल विधानसभा के 2021 के चुनावों में कांग्रेस ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था और शेष सीटें अपने सहयोगी दलों, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को आवंटित की थीं। इस बार भी इसी तरह की सीट-बंटवारे की उम्मीद है। हालांकि सहयोगियों के साथ औपचारिक बातचीत अभी जारी है। दिल्ली में हो रही ये बातचीत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस एकता और दृढ़ता का प्रदर्शन करना चाहती है।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें