फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों का किया एलान; जानें किसे कहां से मिला टिकट

Sat, 21 Mar 2026 01:42 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने तीसरी सूची जारी कर 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दक्षिण के जिलों और आरक्षित सीटों पर खास फोकस किया है। अब तक भाजपा 97 से ज्यादा उम्मीदवार उतार चुकी है और करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन
केरल में भाजपा की तीसरी सूची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, जिससे साफ है कि पार्टी अब पूरे जोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
विज्ञापन

 
भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में मुख्य रूप से दक्षिण के जिलों पर फोकस किया है। पार्टी ने तिरुवनंतपुरम, कोवलम, पुथुप्पल्ली और चवारा जैसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) की सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिससे सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखती है।
 
क्र. विधानसभा संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 92 पेरूमेडे वी. रथीश
2 98 पुथुप्पल्ली रवींद्रनाथ वकथानम
3 109 मावेलिक्कारा (SC) अजिमोन
4 115 अडूर (SC) पांडलम प्रतापन
5 117 चवारा के.आर. राजेश
6 122 चदायमंगलम आर.एस. अरुण राज
7 129 चिरायिनकीझु (SC) बी.एस. अनूप
8 134 तिरुवनंतपुरम करमाना जयन
9 136 अरुविक्कारा विवेक गोपन
10 139 कोवलम टी.एन. सुरेश
11 140 नेय्याट्टिनकारा एस. राजशेखरन नायर
विज्ञापन

किन सीटों पर किसे मिला टिकट?
इस सूची में पेरूमेडे से वी. रथीश, पुथुप्पल्ली से रवींद्रनाथ वकथानम, चवारा से के.आर. राजेश और चदायमंगलम से आर.एस. अरुण राज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टी.एन. सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर को टिकट दिया गया है।

आरक्षित सीटों पर भी दांव
भाजपा ने आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवार उतारकर संतुलन बनाने की कोशिश की है। मावेलिक्कारा (SC) से अजिमोन, अडूर (SC) से पांडलम प्रतापन और चिरायिनकीझु (SC) से बी.एस. अनूप को मैदान में उतारा गया है। इससे पार्टी ने हर वर्ग को साधने का संदेश दिया है।

 कितनी सीटों पर लड़ रही भाजपा?
भाजपा अब तक तीन सूचियों में 97 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं उसके सहयोगी दल बाकी सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे, जिससे गठबंधन की रणनीति भी स्पष्ट हो रही है।
 
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में करीब 2.69 करोड़ मतदाता हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। ऐसे में इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें