फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: भाजपा प्रमुख बोले- 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा, ISIS के निशाने पर हिंदू-ईसाई लड़कियां

Wed, 31 Mar 2021 12:06 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने वुधवार को कहा कि भाजपा और हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय को भी लगता है कि राज्य में 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा है। कई घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने बुधवार को राज्य में बढ़ रहे 'लव जिहाद' को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस (ISIS) खासकर हिंदू-ईसाई लड़कियों को निशाना बना रहा है। अगर लव जिहाद नहीं है तो वे सीरिया में क्यों जोड़े भेज रहे हैं? सुरेंद्रन ने आगे कहा कि हम अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया है कि यदि हम सत्ता में आएंगे तो हम इसके खिलाफ कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा और हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय को भी लगता है कि केरल में 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा है। कई घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।

विज्ञापन

 



लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे- राजनाथ सिंह

बीते दिनों केरल के कोट्टायम में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि केरल में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम यहां निश्चित रूप से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे। हर साल हम मछुआरों के बैंक खाते में 6000 रुपए की राशि डालेंगे। हाई स्कूल के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देंगे। राजनाथ ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सभी समुदायों को भरोसे में लेने के बाद ही लागू की जाएगी। सिंह ने कहा कि हम सभी समुदायों को विश्वास में लेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। हम इस फैसले पर अडिग हैं। बता दें कि केरल में छह अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें