फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बेल पर छूटे आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, CPM वर्कर के मर्डर में था आरोपी

Sun, 12 Nov 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना त्रिशूर जिले की है और कार्यकर्ता का नाम आनंद है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह चार साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) कार्यकर्ता फाजिल की हत्या का आरोपी था और जमानत पर बाहर था। हमलावरों ने बाइक पर सवार आनंद को टक्कर मारी जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया। ईलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया हो इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों इन हत्याओं के खिलाफ केरल में संघ एवं भाजपा 'जन रक्षा' यात्रा भी निकाल चुकी है।
विज्ञापन

  #UPDATE RSS worker Anand was allegedly murdered in Kerala's Thrissur. He was an accused in the murder case of a CPIM activist 4 years ago pic.twitter.com/Bvm3wmNs8M — ANI (@ANI) November 12, 2017
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें