फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में ABVP कार्यकर्ता की हत्या मामले में सभी आरोपी बरी, फैसले से नाराज संगठन करेगा हाईकोर्ट का रुख

Tue, 30 Dec 2025 03:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल की मावेलिक्करा अतिरिक्त सत्र अदालत ने एबीवीपी कार्यकर्ता विशाल की 2012 में हुई हत्या के मामले में सभी 20 आरोपियों को बरी कर दिया। आरोपियों पर कैंपस फ्रंट से जुड़े होने का आरोप था। फैसले को निराशाजनक बताते हुए एबीवीपी ने केरल हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया।

विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की एक अदालत ने मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक कार्यकर्ता की हत्या के 13 साल पुराने मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया। ये आरोपी कथित तौर पर कैंपस फ्रंट से जुड़े बताए गए थे। यह फैसला मावेलिक्करा की अतिरिक्त सत्र अदालत ने सुनाया। ऐसे में अदालत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एबीवीपी ने कहा कि यह फैसला निराशाजनक है और संगठन इस आदेश को केरल हाईकोर्ट में चुनौती देगा। 

सरकारी वकील (प्रोसिक्यूशन) के अनुसार, विशाल नाम का एक एबीवीपी कार्यकर्ता 16 जुलाई 2012 को केरल के चेंगन्नूर स्थित एक सहायता प्राप्त कॉलेज में आया था। वहां नए अंडरग्रेजुएट छात्रों के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप था कि उसी दौरान कैंपस फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पहले से योजना बनाकर हमला किया और विशाल पर चाकू से वार किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'एसआईआर के नाम पर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा', बांकुड़ा रैली में ममता बनर्जी का आरोप
 
20 लोग थे मामले में आरोपी
बता दें कि इस मामले में कुल 20 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हमले में विशाल के दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इतना ही नहीं कई अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट हुई। हमले के बाद विशाल को गंभीर हालत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बंगाल की सियासत पर बोले अमित शाह: घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर होगा 2026 का चुनाव; यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला

मुकर गए सारे गवाह
मुकदमे के दौरान यह मामला चर्चा में तब आया, जब स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफआई) और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) से जुड़े कुछ गवाहों ने अदालत में अपने पुराने बयान से मुकरने का फैसला किया।गौरतलब है कि इस मामले की शुरुआत में जांच स्थानीय पुलिस ने की थी। बाद में जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें