केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
- फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव विश्वनाथ पेरुमल द्वारा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ टिप्पणी करने के मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। सीपीआई (एम) के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता पेरुमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
केरल सीएम के खिलाफ टिप्पणी का मामला
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में केरल की पिनाराई विजयन सरकार के खिलाफ कन्नूर में प्रदर्शन मार्च आयोजित किया था। इसी प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता विश्वनाथन पेरुमल ने सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। पेरुमल ने यह टिप्पणी सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश के सीएम विजयन के साथ कथित संबंधों को लेकर की थी।
पूर्व सांसद हैं पेरुमल
इस पर सत्ताधारी सीपीआई (एम) के एक स्थानीय नेता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज किया था। बता दें कि पेरुमल पूर्व सांसद हैं और कांचीपुरम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल पेरुमल एआईसीसी केरल और लक्षद्वीप के प्रभारी सचिव हैं।
सोना तस्करी की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश फिलहाल जमानत पर बाहर है और मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ लगातार हमले कर रही है। सुरेश ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार सोने और मुद्राओं की खरीद में लिप्त है।