केरल से रविवार शाम को भीषण आग लगने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां के कन्नूर में एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गोदाम में लगी आग आसपास की दुकानों में भी फैल गई। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।