फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिलने पर दिहाड़ी मजदूर ने की आत्महत्या

Fri, 27 Mar 2020 06:00 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश भर लगे लॉकडाउन की वजह से जरूरी चीजों की सेवाओं के अलावा बाकी सबकुछ ठप है। इस बीच केरल के एक दिहाड़ी मजदूर ने शराब नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन


थ्रिसुर का रहने वाले सनोज को शराब की लत थी। शराब नहीं मिलने से वो बहुत परेशान था। आम दिनों में वो दो से तीन बार शराब की दुकान पर जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन कारण केरल सरकार ने बुधवार से शराब की बिक्री पर रोक लगा दी। सरकार के इस फैसले को लेकर पिछले दो दिनों से सनोज हताश था।

शुक्रवार की सुबह रस्सी से लटकती हुई उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह पूरा मामला पूरी तरह से आत्महत्या का लग रहा है। रिश्तेदारों के बयान के आधार पर पुलिस भी यही मान रही है कि शराब नहीं मिलने के कारण ही सनोज ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन




 केरल सरकार ने शराब को आवश्यक वस्तु की श्रेणी में रखते हुए शराब की बिक्री जारी रखने को कहा था,लेकिन विपक्ष के दबाव में उन्हें यह फैसला वापस लेना पड़ा। कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 727 लोग संक्रमित हैं और 66 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें