फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के लिए केजरीवाल ने की एक और गारंटी की घोषणा, कहा- सरकार बनी तो देंगे मुफ्त शिक्षा

Tue, 16 Aug 2022 05:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केजरीवाल ने कहा कि अगर 'आप' गुजरात में अगली सरकार बनाती है तो सभी निजी स्कूलों का ऑडिट किया जाएगा और माता-पिता से एकत्र किए गए अतिरिक्त धन को वापस करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लिए एक और चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य की सत्ता में आने के बाद लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी और निजी स्कूलों का ऑडिट किया जाएगा। गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 
 
विज्ञापन

'सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे'

2 of 7
टाउनहॉल मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप
आप संयोजक ने वादा किया कि अगर राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो मौजूदा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और राज्यभर में बड़ी संख्या में नए स्कूल खोले जाएंगे। 

 
विज्ञापन

'शिक्षा के रास्ते में पैसे की कमी नहीं आने देंगे'

3 of 7
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
यहां एक टाउनहॉल मीटिंग में उन्होंने कहा, गुजरात में पैदा हुए सभी लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। हम किसी को मजबूर नहीं करेंगे। अगर माता-पिता के पास पैसा है तो वे अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेज सकते हैं। लेकिन अगर उनके पास पैसा नहीं है, तो हम उनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा के रास्ते में पैसे की कमी नहीं आने देंगे। हम उन्हें मुफ्त में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करेंगे। 

 

'दिल्ली की तरह गुजरात में भी निजी स्कूलों का होगा ऑडिट'

4 of 7
aap - फोटो : amar ujala
केजरीवाल ने कहा कि अगर 'आप' गुजरात में अगली सरकार बनाती है तो सभी निजी स्कूलों का ऑडिट किया जाएगा और माता-पिता से एकत्र किए गए अतिरिक्त धन को वापस करने के लिए कहा जाएगा, जैसा कि दिल्ली में किया गया है, जहां उनकी पार्टी सत्ता में है। 
 
 
विज्ञापन

'अनुबंध वाले शिक्षकों को नियमित करेंगे'

5 of 7
arvind kejriwal - फोटो : वीडियो ग्रैब
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि निजी स्कूलों में छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म बेचने की प्रथा को तत्काल रोका जाए। उन्होंने कहा कि जब आप की गुजरात में सरकार बनेगी तो अनुबंध के आधार पर काम करने वाले शिक्षकों की सेवा नियमित की जाएगी और उन्हें नौकरी की सुरक्षा की पेशकश की जाएगी।
विज्ञापन

नए स्कूलों में पैदा की जाएंगी नौकरियां

6 of 7
arvind kejriwal - फोटो : वीडियो ग्रैब
आप नेता ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शिक्षण कार्य न दिया जाए। केजरीवाल ने नए स्कूलों में शिक्षण नौकरियां पैदा करने की गारंटी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विद्या सहायकों की समस्याओं का होगा समाधान'

7 of 7
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि राज्यभर में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा की सुविधाएं बनाई जाएं और 'विद्या सहायकों' (शिक्षा सहायकों) के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए। 

केजरीवाल ने अपने पहले के गुजरात दौरे के दौरान बिजली, नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं और आदिवासियों सहित अन्य से संबंधित कई चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें