फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने का रास्ता साफ, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 10 Aug 2018 09:27 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव को आज शुक्रवार को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी। सरकार शीघ्र इस फैसले को अमल में लाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में आज इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने सदन में जानकारी देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली में लगातार असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। केंद्र लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। ऐसे समय में राजधानी में सीसीटीवी लगाने से पुलिस को अपराधियों को पहचानने, ट्रैक करने और सजा दिलाने में आसानी होगी। लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले से भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के द्वारा चुनाव के समय पैसा-दारु नहीं बांटा जा सकेगा, इसीलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। 

आज भी रोकने का हुआ प्रयास

अरविंद केजरीवाल सरकार की हमेशा यह शिकायत रही है कि केंद्र सरकार उसे काम नहीं करने दे रही है। उसकी योजनाओं को तकनीकी पहलुओं का हवाला देकर बार-बार टालने की कोशिश हो रही है। सदन में उन्होंने यह बताकर सबको हैरान कर दिया कि कैबिनेट के द्वारा यह फैसला लिए  जाने के बाद आज भी मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस फैसले में 'जल्दी करने' की बात कही है।  
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार बनने के कुछ ही दिन बाद अक्टूबर 2015 में उन्होंने इस फैसले को लागू करने का प्रयास किया था। लेकिन उनके इस कार्य को पहले दिल्ली के अफसरों द्वारा और फिर एलजी के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग बंदूक के लाइसेंस भी नहीं दे पा रहे हैं, वे सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी लाइसेंस लेने को अनिवार्य बनाने की बात कह रहे हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए कहा जा रहा था जिससे योजना में देरी हो।      

विपक्ष ने कहा, सरकार खुद जिम्मेदार

नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार देरी के लिए किसी अन्य पर आरोप नहीं लगा सकती क्योंकि देरी के लिए वह खुद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जिस फैसले को कैबिनेट ने आज लिया है, उसे आज के पहले लेने से उसे कौन रोक रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें