फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर के बयान पर वेणुगोपाल की टिप्पणी, 'आम कांग्रेसी की भावनाओं को किया जाहिर'

Mon, 29 Jul 2019 03:24 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने शशि थरूर के एक बयान पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि थरूर ने एक आम कांग्रेसी की भावनाओं को व्यक्त किया। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा था कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नेतृत्व को लेकर स्पष्टता की कमी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। 

विज्ञापन






उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में सुधार का रास्ता यही हो सकता है कि कार्यसमिति सहित पार्टी में सभी महत्वपूर्ण पदों के लिए चुनाव हों, जिससे इनमें चुने जाने वाले नेताओं को स्वीकार्यकता हासिल करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस आकलन का भी समर्थन किया कि इस समय कांग्रेस की कमान किसी युवा नेता को सौंपी जानी चाहिए। थरूर ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव होने पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें अपनी किस्मत आजमाने को लेकर फैसला करेंगी। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा था कि यह गांधी परिवार का फैसला होगा कि प्रियंका इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें