फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान: पर्यटकों के लिए फिर शुरू हुई हाथी सफारी

Wed, 02 Nov 2022 04:33 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

पूर्वोत्तर के सबसे प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी पर सवारी कर यहां का भ्रमण करने का इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
काजीरंगा पार्क - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर के सबसे प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी पर सवारी कर यहां का भ्रमण करने का इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। विश्व धरोहर स्थल, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में हाथी सफारी आज यानि बुधवार, दो नवंबर से पर्यटकों के लिए शुरू कर दी गई है। पश्चिमी, बागोरी, काजीरंगा और कोहोरा पर्वतमाला में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के लिए हाथी सफारी शुरू की गई है। पर्यटकों को इस सफारी के लिए कई महीने पहले बुकिंग करानी होती है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर), जो एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है, को औपचारिक रूप से गत दो अक्तूबर से सीजन के लिए पर्यटकों के लिए खोला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें