फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुनिया की वजह से रमन सिंह की नींद हुई हराम, रात में पीते हैं शराब'

Fri, 16 Feb 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
विज्ञापन
कवासी लखमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी वजह से कांग्रेस ने पीएल पूनिया को राज्य का प्रभारी बनाया है।  आदिवासी और कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने कोरिया जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब से हमारे पुनिया साहब आए हैं, तब से रमन सिंह चैन से नहीं सोते हैं। वो रात को एक-एक पैग मारते होंगे। रमन सिंह को जरूर नींद नहीं आ रही होगी।

विज्ञापन


कवासी ने साल 2008 में कोंटा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। साल 2013 में हुए नक्सली हमले के दौरान वह चर्चा में आए थे। चूंकि वह आदिवासी इलाके से आते हैं इसी वजह से उन्हें नक्सलियों से उनकी भाषा में बातचीत करनी आती है। दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में जहां कांग्रेस के सभी नेताओं को मार दिया गया था वहीं उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया था। जिसकी वजह से उनकी खुद की पार्टी उन्हें शक की निगाह से देख रही थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें