भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की गिनती मोदी सरकार के उन नेताओं में होती है जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे ढेरों किस्से हैं जिसमें ट्विटर पर सुषमा की सक्रियता ने कई लोगों को मुसीबत से बाहर निकलने में काफी मदद की। इसके चलते उनकी काफी प्रशंसा भी होती है।
ट्विटर पर सुषमा स्वराज की हाजिरजवाबी की भी काफी चर्चा में रहती है, इस कारण लाखों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुषमा की तरह उनके पति कौशल स्वराज भी काफी हाजिरजवाब हैं। इसी का एक नजारा देखने को मिला उनके एक ट्वीट में।
ट्विटर पर एक यूजर ने कौशल स्वराज से अजीब सा सवाल पूछ लिया, कोई और होता तो शायद उस सवाल पर अटक सकता था लेकिन कौशल स्वराज ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
असल में अंकू त्यागी नाम के एक यूजर ने कौशल से पूछा की "सर आप ट्विटर पर सुषमा स्वराज को फॉलो नहीं करते हैं...क्यों।" इस पर कौशल स्वराज का जवाब था 'क्योंकि मैं यमन और लिबिया में फंसा हुआ नहीं हूं।" कौशल के इस जवाब को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया।
Because I am not stranded in Libya or Yemen. https://t.co/nLB5scht3j
— Governor Swaraj (@governorswaraj) February 17, 2017
सुषमा की तरह काफी हाजिरजवाब हैं कौशल स्वराज
ऐसा नहीं है कि ट्विटर पर गवर्नर स्वराज नाम के हैंडल से ट्वीट करने वाले कौशल स्वराज ने पहली बार ही ऐसा मजेदार जवाब दिया हो। कुछ दिन पहले एक यूजर ने उनसे पूछा था कि "आप आखिरी बार सुषमा स्वराज से कब मिले थे।" इस पर उनका जवाब था कि "क्या आप एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं।"
इसी दिन एक अन्य ट्विटर ने उनसे सवाल किया कि "सर आप और सुषमा स्वराज दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है, ऐसे में आप दोनों जब भी साथ होते होंगे तो माहौल काफी मजेदार रहता होगा।" इस पर उनका जवाब था कि "कॉमेडी पिछले 42 सालों से जारी है।"
एक अन्य ट्वीट में एक यूजर ने कौशल से पूछा की "आपकी और सुषमा जी की अरेंज मैरिज हुई थी या लव मैरिज।" इस पर उन्होंने उल्टे यूजर से ही पूछ लिया "प्रत्येक के लिए गारंटी अवधि क्या है।"
ऐसा ही एक और मजेदार ट्वीट था जिसमें एक यूजर ने उनसे सुषमा स्वराज के बारे में पूछ लिया, कि "सर थोड़ी उत्सुकता है आज सुषमा जी दिनभर ट्विटर पर एक्टिव नहीं रही हैं। सब ठीक तो है।" इस पर उनका जवाब था कि "हां, कि अगर वो ट्वीट नहीं कर रही हैं तो समझो सबकुछ ठीक है।"
Are you an RTI activist ? https://t.co/sI8cZf40ya
— Governor Swaraj (@governorswaraj) February 16, 2017
The comedy is on for 42 years now. https://t.co/VAaqULqN5Y
— Governor Swaraj (@governorswaraj) February 16, 2017
What is the warranty period for each ? https://t.co/6aQ4VdG2LG
— Governor Swaraj (@governorswaraj) February 15, 2017