फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटजू ने फिर की विवादित टिप्पणी, महात्मा गांधी को बताया फ्रॉड और पाखंडी

Mon, 03 Oct 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट  के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउसिंल आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर डाली। अपने ब्लाक और फेसबुक पर उन्होंने महात्मा गांधी को फ्राड तक बता दिया। उन्होंने सरदार  भगत सिंह और सूर्यसेन जैसे क्रांतिकारियों को असली स्वतंत्रता सेनानी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि भारत को आजादी सशस्त्र क्रांति से मिली है, न कि भूख हड़ताल या रघुपति राघव राजा राम गाने से। उन्होंने फेसबुक पर भी गांधी और कास्ट  नाम से एक पोस्ट लिखी है कि जिसमें कहा कि महात्मा गांधी ने 1920 में कहा था कि हिंदुओं को अपना वंशानुगत अपने व्यवसायों को ही चुनना चाहिए। उन्होंने गैर जातीय शादी का भी विरोध किया था, लेकिन बाद में माहात्मा गांधी बदल गए। 

काटजू ने लिखा है कि 1930 तक उन्होंने अपना रुख बदल लिया और कहने लगे कि वह जाति व्यवस्था का विरोध करते हैं, लेकिन वर्ण व्यवस्था का समर्थन करते हैं। हालांकि काटजू के विचारों पर कुछ पाठकों ने एतराज जताया। 
विज्ञापन


एक पाठक ने लिखा है कि कम से कम उनके जन्मदिन पर तो कुछ सम्मान दिखाइये। जिसके जवाब में काटजू ने लिखा है कि सॉरी, मैं ऐसे किसी फ्राड और पाखंडी के लिए सम्मान नहीं दिखा सकता, जिसने मेरे देश को नुकसान पहुंचाया हो। गौरतलब है कि काटजू पहले भी महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें