फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में बोले नवाज शरीफ, कश्मीरी नौजवानों ने लड़ाई में डाली नई जान

Mon, 19 Sep 2016 03:22 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
शरीफ - फोटो : BBC
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हिस्सा लेने अमरीका पहुँचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीरी नौजवानों ने कश्मीर की आजादी की लड़ाई में नई जान डाल दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''भारत प्रशासित कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन बंद हो। दुनिया को दहशतगर्दी और आजादी की लडाई में फर्क करना होगा।'' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर स्तर पर कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहेगा।

कश्मीर में हिजबुल मजाहिदीन के कथित कमांडर बुरहान वानी की जुलाई में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में हुई मौत के बाद से तनाव फैला हुआ है। भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कश्मीर में अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सुरक्षा बलों के जवानों समते हजारों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

चरमपंथी हमले में 17 भारतीय सैनिकों की मौत

जवान - फोटो : BBC
इस बीच रविवार को भारत प्रशासित कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए चरमपंथी हमले में 17 भारतीय सैनिकों की मौत के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।

भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक ट्वीट में पाकिस्तान को चरमपंथी देश बताते हुए लिखा, "पाकिस्तान एक चरमपंथी देश है। उसकी पहचान चरमपंथी देश के रूप में ही कर उसे अलग-थलग किया जाना चाहिए।

" वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने डॉन न्यूज से कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो उसे कडा जवाब दिया जाएगा। उहोंने कहा, "अगर हमारी ओर किसी ने आँख उठाकर भी देखा या बुरी नीयत से किसी ने पांव रखने की कोशिश की तो हमें भी जवाब देना आता है।

हमने चूडियां नहीं पहन रखी हैं।" कश्मीर में हुए चरमपंथी हमले पर उन्होंने कहा कि भारत जो बो रहा है वही काट रहा है।

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें