फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ और आईएसआई के लगातार संपर्क में रहती थी कश्मीर की आसिया अंद्राबी

Fri, 03 Aug 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आसिया अंद्राबी
विज्ञापन

कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को पूछताछ के दौरान बताया कि वह लगातार पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से संपर्क में थीं। अंदराबी सिर्फ शरीफ ही नहीं बल्कि दिल्ली से लेकर पाकिस्तान सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं, आईएसआई मुखिया हामिद गुल, आतंकी हाफिज सईद, सय्यद सलाहु्ददीन सहित नवाज शरीफ के विदेश नीतियों के सलाहकार रहे सरताज अजीज के भी संपर्क में थीं। आसिया ने दुख्तरन-ए-मिलत की मुखिया हैं और वह पाकिस्तानी राजदूतों से दिल्ली नें मुलाकात की और उनसे लगातार संपर्क में रही थीं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया ने आसिया से एनआईए की हुई एक्सक्लूसिव बातचीत का खुलासा किया है। आसिया पर आतंकवादियों की मदद करने सहित भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। जिसकी जांच एनआईए कर रही है। 

आसिया ने यह भी बताया है कि उसने 2014 में नवाज शरीफ को पत्र लिखा था जिसमें उसने लिखा था,'पाकिस्तान कश्मीर के लिए कुछ नहीं कर रहा है।' जिसके जबाव में शरीफ ने कहा था,' हम अपना बेहतर कर रहे हैं।'
विज्ञापन


उसके बाद 28 नवंबर 2015 में जब उसकी मां का निधन हुआ तब शरीफ ने संवेदना व्यक्त करते हुए आसिया को एक खत भी लिखा था। आसिया ने बताया कि 2014 में पाकिस्तान उच्चायोग में उनकी मुलाकात सरताज अजीज से मुलाकात हुई थी उसके बाद वह भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित और डिप्टी हाई कमिश्नर सय्यद हैदर शाह ने भी 2014 में मुलाकात में कहा था कि पाकिस्तान  कश्मीर मामले को संजीदगी से नहीं ले रहा है। 

यही नहीं अंद्राबी ग्लोबल आतंकी घोषित हाफिज सईद से भी लगातार संपर्क में थी और उन्होंने सईद से कहा था कि वह पाकिस्तान सरकार पर दबाव बनाए। यही नहीं उन्हें हिजबुल मुताहिद्दीन का मुखिया सय्यद सलाहुद्दीन भी नियमत तौर पर फोन करता था। इस बातचीत में उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा था वह यूनाइटेड नेशन से कश्मीर मामले पर बातचीत करें।  यही नहीं आसिया ने कश्मीर से जुड़े कई मामलों और आतंकियों के बारे में एनआईए को बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें