फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 की वजह से 'पृथ्वी के स्वर्ग' से 'आतंक का नर्क' बन गया था कश्मीर: नकवी

Sat, 12 Oct 2019 05:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अनुच्छेद 370 को लेकर अलगाववादियों और आतंकवादियों पर हमला बोला। मुंबई में नकवी ने शनिवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को ढाल बनाकर अलगाववादियों और आतंकवादियों ने पृथ्वी के स्वर्ग कश्मीर को आतंक का नर्क बना दिया था। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब कश्मीर का विकास होगा। 

विज्ञापन


मोदी सरकार की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। बालाकोट हवाई हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के  दुश्मन को उसी के घर में घुसकर मारा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मिसाल है। 

अंधेरी मुंबई में शिवसेना उम्मीदवार के प्रचार के लिए बुद्धिजीवियों, उद्यमियों, डॉक्टरों, व्यापारियों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। साथ में उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन की 21 अक्तूबर को पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें