फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पी चिदंबरम के बेटे ने कहा- 'कांग्रेस भी एक परिवार की निजी संपत्ति'

Tue, 07 Mar 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
कार्ती चिदंबरम
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम ने कांग्रेस को 'पारिवारिक संपत्ति' बताया है। उन्होंने कहा कि अधिकांश पार्टियों में परिवारों का वर्चस्व है और उन्होंने नई पीढ़ी के नेताओं के लिए दरवाजे बंद कर रखे हैं। इसलिए देश में एक नए राजनीतिक दल के लिए अभी काफी गुंजाइश है। 
विज्ञापन


कार्ती ने कहा, अधिकांश क्षेत्रिय पार्टियां और राष्ट्रीय पार्टियां जिसमें कि कांग्रेस भी शामिल है, निजी पारिवारिक संपत्ति बन चुकी हैं और लगता नहीं कि अब उनमें कोई सुधार नहीं होगा। कार्ती यहीं नहीं रुके और आगे उन्होंने कहा कि अगर कोई नया व्यक्ति पॉलिटिक्स में आना चाहता है तो उसे चापलूसी करनी पड़ेगी, क्योंकि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में वो फिट नहीं बैठ पाएगा।

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या किसी राजनीतिक दल ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई या किसी IIT के टॉपर को चुनाव लड़ने का न्योता दिया है? चाहे वह कांग्रेस हो, बीजेपी हो, DMK हो या AIADMK। सभी पार्टियां परिवारों द्वारा संचालित की जा रही हैं और किसी बाहरी के लिए यहां कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


Leadership of parties is reserved for founding family or leadership's family; reason why alternative platforms will thrive: K.Chidambaram pic.twitter.com/CRqwTmIkDn— ANI (@ANI_news) March 7, 2017


Most political parties in India are dominated by particular families and the aspiring India does not like that: Karti Chidambaram pic.twitter.com/Ud6gAZjOfx— ANI (@ANI_news) March 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें