फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए हुई कार्ति की गिरफ्तारी: कांग्रेस 

Wed, 28 Feb 2018 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : reuters
विज्ञापन
कांग्रेस ने वरिष्ठ पार्टी नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति की गिरफ्तारी को बैंकिंग घोटाले से ध्यान भटकाने और आरोपियों नीरव मोदी-मेहुल चोकसी को बचाने का कदम करार दिया। पार्टी ने कहा कि पी. चिदंबरम और उनके परिवार के साथ की जा रही प्रतिशोध की कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना चाहती है। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के बयानों पर कहा कि सरकार की जेबी संस्था सीबीआई क्या कार्रवाई करेगी क्या ये फैसला भाजपा मुख्यालय और पीएमओ से होता है। मोदी जी का ईमानदारी का मुखौटा टूट कर छिन्न भिन्न हो गया है। सरकार सिर से पैर के नाखुन तक भ्रष्टाचार में लिप्त है इसलिए हमें भ्रष्टाचार का पाठ न पढ़ाएं। देश का बताएं भगौड़ा कैसे भाग गया चौकीदार कैसे सोया रह गया। जांच एजेंसियों की ओर से नीरव मोदी को ईमेल भेजकर जांच में सहयोग मांगने और ईमेल पर ही इंकार को लेकर कांग्रेस का कहना है कि नीमो और नमो सरकार में नूरा कुश्ती चल रही हैं। सुरजेवाला का कहना है कि अब समय आ गया है जब सरकार प्रेम की पींगे छोड़ कार्रवाई करे।

कार्ति पर देश में रकम मंगाने का आरोप है भेजने का नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस ने कार्ति के मामले में साफ किया कि ये मामला २००७ में सामने आया था। मई २०१७ में मुकदमा दर्ज हुआ और अब ११ साल बाद कार्रवाई जो सरकार की हड़बड़ाहट, छटपटाहट को  बताता है। सीबीआई और ईडी कठपुतली और भाजपा के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के तौर पर काम कर रहे हैं। सुरजेवाला ने तर्क दिया कि कार्ति पर विदेश से रकम मंगाने का आरोप लगाया जा रहा है देश से भेजने का नहीं। कार्ति जब भी विदेश यात्रा पर गए हैं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अनुमति ली है ऐसे ये कहना कि वे बिना बताए देश से गए कोर्ट की अवमानना है। कार्ति को जब भी जांच के एजेंसियों ने समन भेजा वे गए और संबंधित कागजात भी सौंपे। भाजपा नेता खुद को अदालत से बड़ा समझते हैं। भाजपा नेताओं का बयान विनाश काले विपरीत बुद्धि को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं का ये कहना कि कार्ति तो झांकी हैं रॉबर्ट वाड्रा बाकी है। वहीं वरिष्ठ नेता सुब्रह्मणयम स्वामी ने कार्ति के साथ पी. चिदंबरम पर भी हमला बोला। स्वामी ने कहा कि अब अगली बारी चिदंबरम की होनी है जांच एजेंसियों को एक महीने में ये कार्रवाई पूरी कर लेनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि सीबीआई ने कार्ति को बहुत मौके दिए। सारे सबूत उनके खिलाफ होने के बावजूद उनका झूठ बोलना जारी रहा। वे जेल जरूर जाएंगे और सीबीआई उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी ये बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें