फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया बंगलूरू हिंसा का चश्मदीद, बताया कौन है इस घटना का असल जिम्मेदार

Wed, 12 Aug 2020 03:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
बंगलूरू हिंसा का चश्मदीद - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरू में मंगलवार रात एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा हुई। शहर के डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है। वहीं, इस घटना के चश्मदीद गवाह ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। उसने बताया, हम सिविल डिफेंस से हैं और पुलिस की सुरक्षा के लिए आए थे। यह जनता की गलती थी। पुलिस स्टेशन मेरे मंदिर, मेरी मस्जिद की तरह है।

विज्ञापन




बता दें कि, कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मंगलवार रात कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे द्वारा कथित रूप से भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद हिंसा भड़क गई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि पुलिस को इसे काबू करने के लिए फायरिंग करने पर मजबूर होना पड़ा। 

पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य शख्स घायल हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। यह पूरी घटना शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली इलाके की है। फिलहाल, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, राजधानी बंगलूरू में धारा 144 लगा दी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जानिए बंगलूरू हिंसा का पूरा घटनाक्रम, किस बात पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी
विज्ञापन


इस सबकी शुरुआत एक कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसे कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने पोस्ट किया था। हालांकि, स्थिति बिगड़ने पर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। इस कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या में उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बंगलूरू स्थित आवास पर तोड़फोड़ की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें