बंगलूरू में यूथ कांग्रेस ने JDS कार्यालय के बाहर गृह मंत्री प्रियांक खरगे के पोस्टर लगाकर सियासी संदेश दिया। पोस्टर में संविधान और कांग्रेस को उनकी पहचान और विकास का आधार बताया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर के जरिए सियासी बयानबाजी देखने को मिली है। बंगलूरू में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनता दल सेक्युलर (जेडएस) के पार्टी कार्यालय के बाहर राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे के पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों पर लिखे संदेश के जरिए कांग्रेस ने दलित पहचान, संविधान और पार्टी को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
पोस्टर पर क्या लिखा है?
यूथ कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर पर लिखा है, "हां, मैं एक परिपक्व दलित हूं, सुमारन्ना। मेरा विकास संविधान और कांग्रेस पार्टी की वजह से हुआ है, न कि आपके घर के आलू की वजह से।" पोस्टर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और पार्टी की भूमिका को रेखांकित करते हुए विरोधी पक्ष पर कटाक्ष किया है।