फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं परिपक्व दलित हूं': प्रियांक खरगे के पोस्टर से जेडीएस को जवाब; लिखा- आलू से नहीं, संविधान से हुआ विकास

Sun, 08 Nov 2026 09:31 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में यूथ कांग्रेस ने JDS कार्यालय के बाहर गृह मंत्री प्रियांक खरगे के पोस्टर लगाकर सियासी संदेश दिया। पोस्टर में संविधान और कांग्रेस को उनकी पहचान और विकास का आधार बताया गया है।
विज्ञापन
JDS दफ्तर के बाहर प्रियांक खरगे के पोस्टर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर के जरिए सियासी बयानबाजी देखने को मिली है। बंगलूरू में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जनता दल सेक्युलर (जेडएस) के पार्टी कार्यालय के बाहर राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे के पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों पर लिखे संदेश के जरिए कांग्रेस ने दलित पहचान, संविधान और पार्टी को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


पोस्टर पर क्या लिखा है?
यूथ कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर पर लिखा है, "हां, मैं एक परिपक्व दलित हूं, सुमारन्ना। मेरा विकास संविधान और कांग्रेस पार्टी की वजह से हुआ है, न कि आपके घर के आलू की वजह से।" पोस्टर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और पार्टी की भूमिका को रेखांकित करते हुए विरोधी पक्ष पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें