फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंका

Mon, 06 May 2024 12:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को भी इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्साई सावित्री ने कथित तौर पर काली नदी से जुड़ी नहर में फेंक दिया। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां उत्तर कन्नड़ में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने विकलांग बच्चे को मगरमच्छों से भरी नदी में फेंक दिया। दरअसल पति से झगड़े के बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति का दो बच्चे थे, जिनमें से बड़ा बेटा बोल और सुन नहीं सकता था। इसे लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। पति रवि कुमार अपनी पत्नी सावित्री से सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया। पति ने कई बार सावित्री से गुस्से में बच्चे को फेंक देने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को भी इसी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्साई सावित्री ने कथित तौर पर काली नदी से जुड़ी नहर में फेंक दिया। इस नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं।

इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि अंधेरा होने की वजह से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। रविवार की सुबह बच्चे का शव नदी से बरामद हुआ, जिसके शरीर पर गहरे घाव थे और उसका एक हाथ गायब था। माना जा रहा है कि मगरमच्छ ने बच्चे को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने मौत का सही कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें