फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: जिंदगी की जंग हारी मां, ममता का भी गला घोंटा; दो दिव्यांग बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या

Fri, 04 Apr 2025 09:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में दिनदहाड़े एक महिला से दुष्कर्म के बाद अब दो मासूमों समेत उनकी मां की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां तुमकुरु जिले के गिब्बी तालुक के अडालगेरे गांव में 45 वर्षीय महिला विजयलक्ष्मी ने अपने दो दिव्यांग बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी', मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

बंगलूरू के बाहरी रिंग रोड पर दुष्कर्म की वारदात से सनसनी
इससे पहले बीते दिन एक महिला के साथ दो ऑटो रिक्शा चालकों ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया था। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला अपने भाई के साथ लंच के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने युवक से साथ मारपीट की और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला 2 अप्रैल का बताया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; 'भारत कुमार' नाम से थे मशहूर
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने क्या कहा?
शिवकुमार, पुलिस उपायुक्त, व्हाइटफील्ड डिवीजन (बंगलूरू शहर) ने बताया था, '2 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे एक महिला और उसका भाई दोपहर के भोजन के लिए बंगलूरू के बाहरी रिंग रोड के महादेवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के बाहरी इलाके में एक होटल में जा रहे थे। इस दौरान दो ऑटो रिक्शा चालकों ने उस व्यक्ति पर हमला किया और कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।'

यह भी पढ़ें- 'लंबे समय से हाशिये पर रहे लोगों को सहारा मिलेगा', वक्फ बिल पास होने पर बोले पीएम मोदी

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
उन्होंने आगे बताया था कि पुलिस के पास दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोपियों की पहचान आशिफ और सैयद मुसहर के रूप में की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महादेवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें