कर्नाटक के तुमकुर में बुधवार को सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा गुब्बी तालुक के कोंडली क्रॉस के पास हुआ। यहां एक लॉरी और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। गुब्बी थाने में मामला दर्ज किया गया है।