फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: तिंथानी कनक गुरु पीठ के सिद्धरामानंद स्वामी का निधन, 49 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से मौत

Thu, 15 Jan 2026 02:29 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के तिंथानी कनक गुरु पीठ के प्रमुख सिद्धरामानंद स्वामी का 49 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
सिद्धरामानंदपुरी स्वामी - फोटो : X (@siddaramaiah)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के तिंथानी कनक गुरु पीठ के प्रमुख और कलबुर्गी डिविजनल कनकगुरु पीठ के अधिष्ठाता सिद्धरामानंद स्वामी का गुरुवार तड़के हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका जन्म नाम मोहन प्रधान था और वे चित्रदुर्ग जिले के निवासी थे।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, स्वामी ने रात में भजनों में भाग लेने के बाद अचानक ब्लड प्रेशर गिरने की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें लिंगसुगुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान सुबह लगभग 3.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सीएम सिद्धरमैया ने भी शोक जताया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिद्धरामानंद स्वामी का समाज कल्याण और धार्मिक गतिविधियों में योगदान राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) पर लिखा मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी दिव्य आत्मा को शांति मिले और उनके अनुयायी और भक्त इस दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त करें। सिद्धरामानंद स्वामी ने अपने जीवन में न केवल धार्मिक मार्गदर्शन किया बल्कि समाज सेवा और मानव कल्याण में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन कर्नाटक और सम्पूर्ण देश के धार्मिक समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें