फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: हिजाब विवाद के बीच छात्र-छात्राओं ने भगवा स्कार्फ पहनकर किया मार्च, जय श्री राम के नारे भी लगाए

Sat, 05 Feb 2022 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी

सार

उडुपी जिले के कुंडापुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज यूनिफॉर्म के साथ भगवा स्कार्फ पहन कर रैली निकाली और नारेबाजी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उडुपी के दो कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से इस मुद्दे पर विवाद लगातार जारी है। मुस्लिम छात्राएं इसका विरोध कर रही हैं। वहीं, मुस्लिम छात्राओं की इस मांग के विरोध में कुछ छात्र-छात्राएं शनिवार को भगवा स्कार्फ पहन कॉलेज पहुंचे। इन्होंने इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए।  

विज्ञापन





उडुपी में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को लेकर कॉलेज प्रशासनों का कहना है कि हिजाब कॉलेज की यूनिफॉर्म में शामिल नहीं है इसलिए कक्षा में इसे पहनने की इजाजत नहीं दी जाएगी। भगवा स्कार्फ पहने छात्र-छात्राओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह प्रदर्शन कुंडापुर जूनियर कॉलेज और आरएन शेट्टी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति दी जाती है तो हम भगवा शॉल पहनना जारी रखेंगे। स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन और पुलिस ने बैठक की। इसके बाद आरएन शेट्टी कॉलेज में अवकाश का एलान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें