बकरियों और भेड़ों के कोरोना परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ANI
कर्नाटक में मंगलवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। दरअसल, यहां राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कुछ बकरियों और भेड़ों का कोरोना वायरस टेस्ट किया है। हालांकि यह बकरियां और भेड़ें कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं ये तो रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
बहरहाल, बता दें कि इन बकरियों और भेड़ों का कोरोना टेस्ट इसलिए कराया गया है क्योंकि इनके मालिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में मालिक को डर था कि कहीं उसके पालतु पशु भी उसकी वजह से कोरोना का शिकार ना हो जाएं। इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर बकरियों और भेड़ों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। यह मामला कर्नाटक के टुमकुर के चिकनक्याकन्नहल्ली इलाके का है।