फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : कांग्रेस विधायक को कमीज उतारना पड़ा भारी, विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषाधिकार हनन नोटिस समिति को भेजा

Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
बीके संगमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कांग्रेस विधायक बीके संगमेश के खिलाफ सदन में उनके हाल के अनुचित व्यवहार के लिए विशेषाधिकार हनन के नोटिस को मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के विरोध के बावजूद विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।

विज्ञापन


संगमेश को गत चार मार्च को तब 12 मार्च तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था जब उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (ओएनओई) पर विशेष चर्चा के दौरान अपनी पार्टी के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बीच सदन में अपनी कमीज उतार दी थी।

सदन में उपस्थित अपेक्षित सदस्यों के समर्थन से भाजपा के वरिष्ठ विधायक ए ज्ञानेंद्र द्वारा विशेषाधिकार हनन का नोटिस चर्चा के लिए मंजूर किया गया था। हालांकि कांग्रेस सदस्यों द्वारा विरोध और नारेबाजी के चलते विधानसभा में काफी शोरगुल था इसलिए चर्चा नहीं हो सकी और अध्यक्ष ने इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें