फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक का संकट: कांग्रेस के 4 विधायक रहे गैर मौजूद, येदियुरप्पा ने वापस बुलाए भाजपा विधायक

Sat, 19 Jan 2019 06:19 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Siddharamaiha congress
विज्ञापन
कर्नाटक में सियासी संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। शुक्रवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक से 4 विधायक गैरहाजिर रहे। इसके बाद बयानबाजी का दौर और तेज हो गया। कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोल दिया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि आज की बैठक में 79 में से 76 विधायक मौजूद थे। मैं गैरमौजूद रहे विधायकों को नोटिस भेजकर उनसे कारण पूछूंगा। उसके बाद हाईकमान से बात करूंगा। इसी बीच कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुग्राम में ठहरे हुए सभी भाजपा विधायकों को वापस राज्य बुला लिया है।
विज्ञापन


सिद्धरमैया ने कहा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और केंद्रीय मंत्री कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने के घटनाक्रम में शामिल हैं। उन्होंने हमारे विधायकों से संपर्क किया और उन्हें 50-70 करोड़ रुपए ऑफर किए। मेरे पास इसका सबूत है। चौकीदार के पास इतना पैसा कहां से आया? 

वहीं, कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि हम एक साथ बढ़िया काम कर रहे हैं, हमें काम करने दीजिए। हम सभी ईगलटन रिसॉर्ट जा रहे हैं। हम वहां एक दिन रुकेंगे, अपनी ताकत दिखाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी हम चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा द्वारा गठबंधन सरकार के कथित तख्तापलट की कोशिशों के बीच शक्ति प्रदर्शन के तौर पर शुक्रवार को बंगलुरू आयोजित की गई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में चार नाराज विधायक नहीं पहुंचे। कांग्रेस चारों विधायकों को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगेगी।

चार विधायकों की गैरमौजूदगी से एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सात महीने पुरानी कांग्रेस-जल(एस) गठबंधन सरकार को तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन इससे संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है जो विधायकों की नाराजगी से प्रभावित है। 

बैठक से पहले कांग्रेस विधायकों को जारी नोटिस में सीएलपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने चेतावनी दी थी कि विधायकों की गैरमौजूदगी को गंभीरता” से लिया जाएगा और दल-बदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिद्धरमैया ने कहा कि कांग्रेस बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले इन चारों विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगेगी।
विज्ञापन

ये चार विधायक रहे गैर मौजूद 

जब बैठक चल रही थी तब कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि गैरमौजूद विधायकों में रमेश जारखिहोली, बी नागेंद्र, उमेश जाधव और महेश कुमाताहल्ली थे। माना जा रहा है कि रमेश जारखिहोली हाल में मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान अपना नाम मंत्री पद से हटाए जाने से बेहद नाराज थे। जाधव ने सिद्धारमैया को लिखा कि बैठक के बारे में एक पत्र विधायक आवास में उनके कक्ष के बाहर चस्पा कर दिया गया लेकिन वह बीमार होने की वजह से सफर करने में सक्षम नहीं हैं इसलिये बैठक में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने अनुरोध किया कि उनकी अनुपस्थिति को माफ किया जा सकता है। नागेंद्र ने गुरुवार को कहा था कि एक अदालती मामले की वजह से वह सीएलपी बैठक में मौजूद नहीं रह पाएंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धरमैया, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश इकाई के नेता इस बैठक में मौजूद रहे। 


सीएलपी बैठक से पहले कांग्रेस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने जोर देकर कहा कि गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने सरकार को अस्थिर करने के “विफल प्रयास” करने के लिये भगवा दल पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है। 

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सभी संपर्क में हैं, आप यह नहीं कह सकते कि कोई एक व्यक्ति संपर्क में नहीं है...आपने (मीडिया ने) उन लोगों की सूची बाहर कर दी जो पार्टी से अलग हो सकते थे। उनमें से अधिकतर आए हैं, दूसरे भी आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी हो, इस सरकार को कोई खतरा नहीं है। यह पांच साल पूरे करेगी। भाजपा सरकार को अस्थिर करने के विफल प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें