कर्नाटक के कलबुर्गी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शहर के सवालागी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार एक गर्भवती महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रक दोनों पलटकर सड़क के नीचे जा गिरे। इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है।