फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू हत्याकांड: डीसीपी स्तर के अधिकारी तलाशेंगे कैब ड्राइवर के हत्याओं की कड़ी, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Wed, 11 Nov 2026 10:24 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने मामले में सबूत जल्द जुटाने और आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल करने के लिए डीसीपी रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच में तेजी लाने के लिए एक डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया है। बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य साक्ष्य एकत्र करने और जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया को तेज करना है।
विज्ञापन


घरेलू विवाद में कैब चालक पर सात की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध का आरोपी कैब चालक इंदुशेखर उर्फ शेखर है। उस पर बंगलूरू में अपनी पत्नी के परिवार के सदस्यों की घरेलू विवादों के चलते हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद, आरोपी ने शवों को कर्नाटक और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर ठिकाने लगा दिया था।

लापता व्यक्ति की शिकायत से खुला मामला
यह मामला 3 नवंबर को तब सामने आया जब एक मृतक के रिश्तेदार ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कथित हत्याओं का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
पत्रकारों से बात करते हुए, बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमंत कुमार सिंह ने बताया कि कैब चालक से जुड़े हत्या के मामले की रिपोर्ट पिछले हफ्ते राजाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इससे पहले, श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसे बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया।

सभी सात शव बरामद, जांच जारी
उन्होंने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के बयान के आधार पर, पुलिस टीमों ने पिछले तीन से चार दिनों में विभिन्न स्थानों का दौरा कर सभी सात शवों को बरामद कर लिया है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, चाहे वह वित्तीय हो या व्यक्तिगत। डीसीपी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति से साक्ष्य संग्रह और चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। बंगलूरू में सात लोगों की हत्या का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच नियुक्त की है। सभी शवों की बरामदगी के साथ, अब पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को सजा दिलाने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें