फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पद्म सम्मान के लिए आठ कन्नडिगा का चयन, बोम्मई बोले- राज्य प्रतिभाओं की खान

Thu, 26 Jan 2023 08:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

सीएम बोम्मई ने कहा, मोदी सरकार ने बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र में योगदान देने वाले लोगों का चुनाव किया है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के आठ लोगों को पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रसन्नता जाहिर की है। इन आठ लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में पद्म सम्मान से नवाजा गया है।

बोम्मई ने कहा, इतनी संख्या में लोगों का चयन यह दिखाता है कि राज्य प्रतिभाओं की खान है। इस दौरान बोम्मई ने देश के लिए अपना योगदान देने वाले लोगों के चयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। 

विज्ञापन


सरकार ने उपलब्धियों को दी प्राथमिकता
सीएम बोम्मई ने कहा, मोदी सरकार ने बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र में योगदान देने वाले लोगों का चुनाव किया है। केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान के लिए अन्य चीजों के बजाय उपलब्धियों को अधिक प्राथमिकता दी है।

मंड्या में आर अशोक का हो रहा विरोध
दक्षिण भारत के चुनावी राज्य कर्नाटक में चुनाव के लिए अभी से पार्टियों ने गठजोड़ बनाना शुरू कर दिया है। चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी पर विपक्ष हमलावर है। वहीं, इस बीच कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक का मंड्या में बहिष्कार किया जा रहा है। गुरुवार को मांड्या में कई जगहों पर 'अशोक वापस जाओ' के पोस्टर लगे देखे गए। गौरतलब है कि आर अशोक मांड्या जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें