पुलिस ने बताया, मृतकों की पहचान कडपाला बाजीनाडका निवासी निशांत और उसकी छोटी बहन मोक्ष के रूप में हुई है। निशांत सुलिया के एक जूनियर कॉलेज का छात्र था और उसकी बहन पांचवीं कक्षा में पढ़ रही थी।
कर्नाटक के मंगलौर में एक सड़क दुर्घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक में एक हाईवे पर हुई। पुलिस ने बताया, भाई अपनी बहन को लेकर स्कूटर से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान एक कार से उनका स्कूटर टकरा गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, मृतकों की पहचान कडपाला बाजीनाडका निवासी निशांत और उसकी छोटी बहन मोक्ष के रूप में हुई है। निशांत सुलिया के एक जूनियर कॉलेज का छात्र था और उसकी बहन पांचवीं कक्षा में पढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। निशांत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं मोक्ष की मौत उपचार के दौरान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।