फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटनाग्रस्त, केंद्रीय मंत्री और चालक के घायल होने की खबर

Thu, 16 Mar 2023 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार दुर्घटना का शिकार हुई है।  बताया जा रहा है कि मंत्री की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मंत्री और कार चालक घायल हो गए हैं। साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए विजयपुरा आई थीं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ। उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है। हादसे में मंत्री और कार चालक दोनों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें