फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सीएए विरोधी नाटक: स्कूल की संचालिका और छात्र की मां को मिली जमानत

Fri, 14 Feb 2020 07:50 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, बीदर

सार

कर्नाटक के बीदर में कोर्ट ने शुक्रवार को शाहीन प्राइमरी और हाई स्कूल की संचालिका और एक छात्र की मां को जमानत दे दी। दोनों महिलाओं पर सीएए के विरोध में नाटक आयोजित करने का आरोप था। ये 30 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बीदर में कोर्ट ने शुक्रवार को शाहीन प्राइमरी और हाई स्कूल की संचालिका फरीदा बेगम और एक छात्र की मां नजबुन्निसा को जमानत दे दी। दोनों महिलाओं पर आरोप था कि इन्होंने विद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनपीआर) के खिलाफ विद्यालय में एक नाटक आयोजित किया था, जिसके बाद इन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 30 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद से वे हिरासत में थी। 

विज्ञापन


जिला प्रमुख और सत्र न्यायाधीश ने नजबुन्निसा और फरीदा बेगम को जमानत दे दी। इन्हें एक लाख रुपए के व्यक्तिगत बांड पर जमानत दी गई। उन्हें जांच में सहयोग करने और जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। 

नजबुन्निसा उस बच्ची की मां हैं, जिसने कथित तौर पर विद्यालय में 21 जनवरी को आयोजित सीएए विरोधी एक नाटक में पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बच्ची छठी कक्षा में पढ़ती है। वहीं, फरीदा बानो विद्यालय की संचालिका है। 
विज्ञापन


न्यायाधीश ने 11 फरवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए , मामले को 14 फरवरी तक सुरक्षित कर लिया था। इसके बाद आज कोर्ट ने दोनों महिलाओं को जमानत दे दी। 

गौरतलब है कि शाहीन प्राइमरी और हाई स्कूल के छात्रों ने पिछले महीने सीएए और एनआरसी के विरोध में एक नाटक का मंचन किया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद नीलेश रक्शा नाम के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। 

एफआईआर के आधार पर स्कूल की संचालिका के साथ ही एक बच्चे की माता को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, पुलिस इस पर भी नहीं रुकी और बच्चों से पूछताछ करने के लिए स्कूल परिसर के भीतर चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें