फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 'रान्या हमारे साथ नहीं रहती, इस खबर से बड़ा सदमा लगा है'; बेटी की गिरफ्तारी पर बोले DGP रामचंद्र राव

Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karnataka: इस खबर के सामने आने के बाद डीजीपी रामचंद्र राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली और वे भी उतने ही हैरान और दुखी हैं, जितना कोई भी पिता हो सकता है।
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खबर के सामने आने के बाद डीजीपी रामचंद्र राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली और वे भी उतने ही हैरान और दुखी हैं, जितना कोई भी पिता हो सकता है।

विज्ञापन


'मुझे कोई जानकारी नहीं, कानून अपना काम करेगा'
रामचंद्र राव ने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब यह खबर मीडिया में आई, तो मैं भी सदमे हूं। वह हमारे साथ नहीं रहती, बल्कि अपने पति के साथ अलग रह रही है। उनके बीच कुछ पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। जो भी हो, कानून अपना काम करेगा। मेरे पूरे करियर में कोई काला धब्बा नहीं है और मैं इस मामले में कुछ भी ज्यादा नहीं कहना चाहता।"

रान्या राव पर दुबई से सोना तस्करी का आरोप
यह मामला कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के परिवार से जुड़ा होने के कारण सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, डीजीपी रामचंद्र राव ने स्पष्ट किया है कि इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है और वे कानून के अनुसार कार्रवाई का समर्थन करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रान्या राव पर दुबई से भारत में अवैध रूप से सोना लाने का आरोप है। इस मामले की जांच डीआरआई की तरफ से की जा रही है और आगे की कार्यवाही के तहत उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि, कन्नड़ और तमिल फिल्म की अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से सोना तस्करी करने के आरोप में बंगलूरू में गिरफ्तार किया गया है। रान्या को देर रात बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के 14.8 किलोग्राम विदेशी सोने के साथ पकड़ा गया था। 

एक साल में 30 बार गई दुबई, एक किलो सोने का लेती थी एक लाख
सूत्रों के मुताबिक, रान्या ने सोने की तस्करी के लिए एक साल में 30 बार दुबई गई थी। एक किलो सोने की तस्करी बदले उन्हें एक लाख रुपये मिलते थे। एक बार दुबई का दौरा करने पर वह करीब 13 लाख रुपये कमा लेती थी। सूत्रों के मुताबिक तस्करी के लिए वह मोडिफाइड जैकेट और विशेष बेल्ट का इस्तेमाल करती थी।
 
राज्य के गृह मंत्री बोले, जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकता

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जब तक राजस्व खुफिया निदेशालय जांच पूरी नहीं कर लेता, तब तक वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, जांच जारी है। डीआरआई मामले को संभाल रहा है और जब तक वे निश्चित जानकारी नहीं देते, मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। पहले उन्हें अपनी जांच पूरी करने दीजिए। आंतरिक रूप से, मैंने अपने विभाग से इस पर गौर करने को कहा है और वे कुछ जानकारी जुटाएंगे।

ऐसे पकड़ी गई रान्या राव
डीआरआई ने पाया कि वह पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जिसके बाद एजेंसी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई अधिकारी 3 मार्च को रान्या के आने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से आई थीं और सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्हें बंगलूरू एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। 

कौन हैं रान्या राव?
अभिनेत्री, पुलिस महानिदेशक (पुलिस आवास निगम) रामचंद्र राव की बेटी हैं। कर्नाटक के चिकमगलूर की मूल निवासी रान्या ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बंगलूरू में दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने मशहूर अभिनेता सुदीप के साथ फिल्म ‘माणिक्य’ (2014) में भी काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता की प्रेमिका की भूमिका अदा की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने विक्रम प्रभु के साथ साल 2016 की फिल्म ‘वाघा’ से तमिल सिनेमा में कदम रखा। साल 2017 में अभिनेत्री ने अभिनेता गणेश के साथ एक पत्रकार की भूमिका निभाते हुए, ‘पटकी’ के साथ कन्नड़ सिनेमा में वापसी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें