Karnataka: कर्नाटक सरकार ने राम लला मूर्ति शिल्पकार अरुण योगीराज को राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगीराज ने कहा कि मैं कर्नाटक सरकार को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं। इससे हमारे कलाकार समुदाय को बढ़ावा मिलेगा।
राम लला मूर्ति शिल्पकार और कलाकार अरुण योगीराज को कर्नाटक सरकार ने राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर शिल्पकार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं कर्नाटक सरकार को उनके विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए पहचान हमेशा महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
अरुण योगीराज ने जाहिर की खुशी
उन्होंने कहा कि मूर्तिकला के क्षेत्र में मेरी सेवा को देखते हुए, वे मुझे राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं जो किसी भी कन्नड़ व्यक्ति के लिए एक सपना है। इससे हमारे कलाकार समुदाय को बढ़ावा मिलेगा। योगीराज ने कहा कि मैं दुनिया भर में काम कर रहा हूं। हम एम्स्टर्डम, दुबई, अबू धाबी और लंदन में चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास एम्स्टर्डम से एक शिव मंदिर और यूके से एक श्रीनिवास मंदिर का प्रस्ताव है। उन्होने कहा कि हमारे पास भारत और पूरे भारत में हमारे गांवों के लिए बहुत सारी परियोजनाएं हैं।
विज्ञापन
योगीराज की पत्नी विजेता ने बताया यादगार पल
राम लला की मूर्ति बनाने वाले और कलाकार अरुण योगीराज को कर्नाटक सरकार द्वारा राज्योत्सव पुरस्कार दिए जाने पर उनकी पत्नी विजेता ने इसे यादगार पल बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक महान क्षण है क्योंकि कन्नड़ राज्योत्सव एक ऐसी चीज है जिसका हर कन्नड़ व्यक्ति को इंतजार रहता है। हम बहुत खुश हैं। हमारा पूरा परिवार खुश है और हमें गर्व है कि अरुण को यह पुरस्कार मिल रहा है। इसके साथ ही विजेता ने सिद्धारमैया सरकार को धन्यवाद दिया।