फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक संकट: स्पीकर के निर्णय में देरी के कारण घबराए हुए हैं बागी विधायक

Thu, 25 Jul 2019 03:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्नाटक के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार द्वारा अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर न किए जाने की वजह से निराश हैं। सूत्रों ने बताया कि यह निर्णय लिया गया था कि 13 बागी विधायक इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद मुंबई से बंगलूरू वापल लौट आएंगे। 

विज्ञापन


लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार द्वारा अभी तक इस्तीफा कबूल न करने और उन्हें अयोग्य न ठहराए जाने की वजह से बागी विधायक घबराए हुए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के तीन सदस्यों जेसी मधुस्वामी, बसवराज बोम्मई और कुमार बंगारप्पा ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और इस मसले पर चर्चा की। 

इसी बीच, सोमवार की देर रात सभी 13 विधायकों को मुंबई में उनके होटल से लोनावाला की आमबी घाटी में स्थानांतरित कर दिया गया था। होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते ये निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बागी विधायक खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं क्योंकि न तो वो अपने परिवार वालों से बात कर पा रहे हैं और न ही निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से जुड़ पा रहे हैं। भाजपा विधायक ने बताया कि बागी विधायक 20 दिन से होटल में रुके हुए हैं और अब वो इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये सब कितने दिन और चलने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें