कर्नाटक में एक दरगाह का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एवेन्यू रोड, मार्केट सर्कल के पास प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान दरगाह का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। डीसीपी पश्चिम बेंगलुरु लक्ष्मण बी. निम्बार्गी ने बताया कि वहां दो मजदूर काम कर रहे थे। वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।