कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने बीएल संतोष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं। बीएल संतोष के रवैये से हर कोई परेशान है। यह पार्टी की पूरी प्रणाली को प्रभावित कर रहा है।
गौरतलब है, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को शनिवार देर रात कर्नाटक में उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खुद को उम्मीदवारी बनाने में देरी से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी में अपने योगदान और राज्य में संभाले गए महत्वपूर्ण पदों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा था कि ‘जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, उससे मैं निराश हूं…’ शेट्टार ने इससे पहले पार्टी को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।