MUDA: तबादले से सुर्खियों में आया, अब सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी, मुडा केस में कब क्या हुआ?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुडा मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह मामला कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) भूमि आबंटन में कथित अनियमितता से जुड़ा हुआ है। मुडा का मामला अदालत की चौखट तक भी पहुंच गया है।
राज्य के विपक्षी दल मुडा मामले में लगातार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को घेर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री इस भ्रष्टाचार में सीधे संलिप्त हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उधर मुख्यमंत्री लगातार सारे आरोपों को झूठा बता रहे हैं। आइए टाइमलाइन में जानते हैं कि आखिर कथित मुडा भूमि घोटाला क्या है? इस मामले में किस पर और क्या आरोप लगे हैं? मामले की शुरुआत कैसे हुई? राज्यपाल की तरफ से इस मामले में अभी क्या कार्रवाई की गई है? अदालत में क्या हो रहा है? विपक्ष क्या आरोप लगा रहा है? कर्नाटक के सीएम आरोपों पर क्या कह रहे हैं?