फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंच लंबा, तीन इंच चौड़ा फोन: जेल में बैठे 'गुंडा' के पेट से बरामद; अंदर पहुंचाने का रास्ता था बेहद खतरनाक

Sat, 12 Jul 2025 09:47 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा

सार

कर्नाटक की शिवमोगा जेल में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैदी के पेट से एक इंच लंबा, तीन इंच चौड़ा फोन ऑपरेशन कर निकाला गया है। 
विज्ञापन
मोबाइल फोन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोगा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद एक कैदी के पेट से मोबाइल फोन निकाला गया है। पुलिस का दावा है कि कैदी दौलत उर्फ गुंडा  ने मोबाइल निगल लिया था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह पता लगाने का निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित मोबाइल उच्च सुरक्षा वाले जेल में कैसे पहुंची।

विज्ञापन


एक इंच चौड़ा और तीन इंच लंबे फोन का इस तरह पता चला
बता दें कि ये मामला तब जानकारी में आया जब दौलत ने 24 जून को पेट दर्द की शिकायत की और जेल के चिकित्सा कर्मचारियों को बताया कि उसने कुछ निगल लिया है। इसके बाद जेल कर्मचारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए शिवमोगा के सरकारी मैकगैन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जब डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे लिया तो उसके पेट में फोन की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद ऑपरेशन कर लगभग एक इंच चौड़ा और तीन इंच लंबा फोन सफलतापूर्वक पेट से निकाला गया। बाद में  फोन 8 जुलाई को जेल अधिकारियों को एक सीलबंद लिफाफे में सौंप दिया गया।

कैदी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोषी  दौलत उर्फ गुंडा (30) 10 साल की सजा काट रहा है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जेल कर्मचारियों की संलिप्तता का भी लगाया जा रहा पता
इस बारे में जेल अधिकारी रंगनाथ पी. ने तुंगानगर पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें इस बात की  जांच की मांग की गई है कि कड़ी निगरानी के बावजूद कैदी जेल के अंदर फोन की तस्करी कैसे करने में कामयाब रहा। इस मामले में उन्होंने जेल कर्मचारियों की संलिप्तता जांचने की भी बात कही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें