कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने एक वाट्सअप ग्रुप में कथित तौर पर कुछ अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी। यह वाट्सअप ग्रुप सरकार और मीडिया के बीच जानकारी साझा करने के उद्देश्य से बनाया गया था।
विज्ञापन
पॉर्न भेजने वाले बीजेपी के एमएलसी महंतेश कवातागिमाथ ने अपनी इस हरकत को गलती बताते हुए माफी मांगी है। महंतेश ने यह अश्लील तस्वीरें ‘बेलागावी मीडिया फोर्सेस’ नाम के एक ग्रुप पर भेजी थी।
बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि हवाई यात्रा करते वक्त उनका फोन ऑफ करने के दौरान हैंग हो गया। जिससे गलती से अश्लील तस्वीरों वाली पीडीएफ वाट्सअप ग्रुप पर चली गई।