फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हर विधायक को मिले 4 VIP पास': विधानसभा अध्यक्ष की सरकार से मांग, KSCA पर भड़के MLA

Thu, 26 Mar 2026 07:02 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

कर्नाटक विधानसभा में विधायकों ने आईपीएल मैचों के दौरान किए जा रहे अपमानजनक व्यवहार पर नाराजगी जताई है। विधायकों की मांग है कि उन्हें 1 के बजाय कम से कम 4 वीआईपी टिकट और बैठने के लिए अलग लाउंज दिया जाए। सरकार ने आश्वासन दिया है कि स्टेडियम की जमीन और लाइसेंस जैसे मुद्दों पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को घेरा जाएगा ताकि जनप्रतिनिधियों का सम्मान बना रहे।
 
विज्ञापन
बंगलूरू का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल के रोमांच से पहले ही कर्नाटक विधानसभा में टिकटों को लेकर बवाल शुरू हो गया है। मामला बेंगलुरु के मशहूर चिन्नास्वामी स्टेडियम में विधायकों को मिलने वाले वीआईपी पास से जुड़ा है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने सरकार को निर्देश दिया है कि आईपीएल मैचों के दौरान हर विधायक के लिए 4 वीआईपी टिकट सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन


'हमें लाइन में खड़ा होना पड़ता है'
गुरुवार को सदन में दलीय राजनीति से ऊपर उठकर सभी विधायकों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि स्टेडियम मैनेजमेंट विधायकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने कहा, "हमें सिर्फ एक टिकट दिया जाता है, वो भी हमारे नाम पर। अगर मैं नहीं जा पाऊं, तो मेरी पत्नी या बेटा भी उस टिकट पर मैच नहीं देख सकते। क्या एक विधायक की इतनी भी गरिमा नहीं है?"

अन्य विधायकों ने भी शिकायत की कि उन्हें निचले दर्जे की दीर्घाओं में बिठा दिया जाता है। इतना ही नहीं, स्टेडियम का स्टाफ उन्हें पहचानता तक नहीं। इस वजह से विधायकों को आम जनता की तरह लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Railways: अब ट्रेन की पटरी पार करना नहीं होगा जानलेवा, रेलवे तैयार करेगा ऐसे स्मार्ट रास्ते

1600 रुपए मासिक किराए पर चिन्नास्वामी स्टेडियम
विपक्ष के नेता आर अशोक ने दावा किया कि सरकार की जमीन पर चिन्नास्वामी स्टेडियम बना है। सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को महज 1600 रुपये प्रति महीने के मामूली किराए पर दी है। उन्होंने कहा कि उनके पास करोड़ों रुपये हैं, लेकिन वे हमें टिकट के लिए भीख मंगवाते हैं। हम मुफ्त टिकट नहीं मांग रहे, हम पैसे देने को तैयार हैं, लेकिन सम्मान तो मिलना चाहिए। इतना ही नहीं, विपक्ष के नेता अशोक ने सरकार को सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर KSCA सीधा नहीं होता, तो स्टेडियम में शराब परोसने के लिए दिए गए CL-4 लाइसेंस को कड़ा किया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष का आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि मैं खुद KSCA का वोटिंग मेंबर हूं और अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। विधायकों की मांग में कुछ भी गलत नहीं है। मैं उनसे इस बारे में बात करूंगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का पहला मैच होना है। इसलिए स्पीकर ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्पीकर खादर ने कहा, "अब आईपीएल टिकटों के लिए मेरे पास मत आना, सीधे डिप्टी सीएम को पकड़ना."

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें