फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कपड़े उतारकर पूजा करो, पापा का कर्ज माफ हो जाएगा...आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो किया वायरल

Tue, 04 Oct 2022 12:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

पुलिस ने बताया, मामला इसी साल जून के महीने का है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कोप्पल में एक नाबालिग को कपड़े उतारकर पूजा करने के लिए मजबूर किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने नाबालिग से दावा किया था कि ऐसा करने से उसके पिता का पूरा कर्ज माफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शरणप्पा तलवारा, विरुपन गौड़ा, शरणप्पा ओजनाहल्ली के रूप में की गई है। 

जून महीने की है घटना 
पुलिस ने बताया, पूरा मामला इसी साल जून के महीने का है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने नाबालिग के माता-पिता से संपर्क किया था और लड़के को जल जीवन मिशन में काम करने के लिए भेजने के लिए कहा था। इसी दौरान यह साजिश रची गई। 16 साल के नाबालिग को इसके लिए बहलाया-फुसलाया गया कि अगर वह नग्न होकर पूजा करता है तो उसके पिता का सारा कर्ज माफ हो जाएगा और जल्द ही वह अमीर हो जाएगा। लकड़े ने ऐसा ही किया, जिसका आरोपियों ने वीडियो बना लिया। रविवार को यह वीडियो माता-पिता को मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें