कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक शख्स के हाथ पर जोरदार थप्पड़ मारते हैं जिससे उसका मोबाइल दूर जाकर गिरता है। खबरों के मुताबिक, सोमवार (20 नवंबर) को शिवकुमार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बेलगाम गए थे। उस कार्यक्रम में उनसे प्रेस वाले बच्चों के अधिकारों से संबंधित एक सवाल पूछ रहे थे तब ही उन्होंने देखा कि उनके ठीक पीछे एक शख्स खड़ा है जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है।
कर्नाटक: कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार के 10 ठिकानों पर IT का छापा
इसपर शिवकुमार को गुस्सा आ जाता है और वह उस शख्स के फोन पर इतनी तेज हाथ मारते हैं कि वह दूर जाकर गिरता है। घटना के बाद जब मीडिया ने इस बारे में उनसे सवाल पूछा तो वह बोले कि यह एक सामान्य घटना है। शिवकुमार ने कहा कि उसके पास कुछ तो कॉमन सेंस होना चाहिए। मैं वहां अपना काम कर रहा था, मीडिया से बात कर रहा था, ऐसे में कोई आकर सेल्फी कैसे ले सकता है?